फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में गंदगी पर डीडीओ ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक का निरीक्षण करते डीडीओ-स्रोत ब्लॉक
विज्ञापन
धनघटा। जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सोमवार को नाथनगर ब्लाॅक का निरीक्षण किया। अभिलेखों का गहनता पूर्वक जांच के बाद परिसर का भ्रमण किया। सीडीपीओ कार्यालय परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। एनआरएलएम कार्यालय पर तैनात कर्मी सही ढंग से जवाब नहीं दे सके। सचिव और टीए इधर-उधर छिपते नजर आए।
विज्ञापन

ब्लाॅक पर पहुंचे डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सबसे पहले सचिवों के साथ बैठक की। कहा कि पंचायत भवन पर निरीक्षण पुस्तिका मौजूद रहे। जॉबकार्ड बनाने में तेजी लाएं। जन चौपाल लगाने में कोताही न हो। विकास योजनाओं के संचालन में लापरवाही ठीक नहीं होगी। भ्रमण पुस्तिका तैयार रखे। इसके बाद वह परिसर के निरीक्षण को निकले। वह बाल परियोजना कार्यालय पहुंचे। सीडीपीओ ने जानकारी किया। परिसर में झाड़ झंखाड़ देख नाराजगी जताई। जर्जर भवनों के उद्धार के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में तैनात कर्मी उनके सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वह मनरेगा सेल पहुंचे। छत को क्षतिग्रस्त देख व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। बीडीओ कुलदीप कुमार को खामियों को तत्काल दुरुस्त करने की बात कही। इस मौके पर एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, एकाउंटेंट दीपक सिंह, बाबू विनय तिवारी, शिवेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र यादव, संदीप कुमार शुक्ला, जयंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें