संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरन कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि 23 जनवरी को व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारी आंदोलित है। इस दौरान हुए धरना में विद्युत कर्मियों ने कहा कि निजीकरण कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। मनमाने ढंग से कर्मियों के छंटनी की साजिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मियों ने निजीकरण के प्रस्ताव का वापस लिए जाने की मांग किया और कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।