संतकबीरनगर। विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में सोमवार को भी बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली का निजीकरण हर हाल में रोका जाएगा। उन्होंने कहा की बिजली कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं कि सुधार हेतु उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव को प्रबंधन और सरकार अमल में लाए।
इस दौरान मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, धीरेंद्र यादव, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, राजकुमार, लालचंद यादव, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।