फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना जारी

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शनिवार को भी बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि 4 अप्रैल को मेरठ में बिजली महा पंचायत की तैयारी के लिए 22 व 23 मार्च को बिजली उपभोक्ताओं और किसानों से व्यापक जनसंपर्क का अभियान चला रही है।
आने वाले 26 मार्च को मंडल के तीनों जिले संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर एवं बस्ती के समस्त बिजली कर्मचारी एक जुट होकर निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। 8 प्रांतों के संयुक्त सम्मेलन में उप्र के बिजली कर्मियों के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, धीरेंद्र यादव, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, राजकुमार, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें