फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पटरी पर नहीं लौटी बिजली आपूर्ति व्यवस्था, लोग परेशान

Sun, 29 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लगातार हुई बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लगातार तीन दिनों की बारिश से कई जगह पेड़ गिर जाने और अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी उतर गई है। बिजली निगम के कर्मियों के प्रयास के बावजूद अब भी पूरी तरह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लगातार बारिश के कारण खलीलाबाद कस्बे में आजाद चौक के पास सड़क पर पेड़ गिर गया था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बाद में बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। ऐसी ही स्थिति धर्मसिंहवा क्षेत्र की भी रही। बारिश के कारण आई खराबी के चलते करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र में भी कई जगह बिजली के तार टूट कर गिर जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रविवार को सुबह से ही बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझते रहे। खलीलाबाद से सटे गड़सरपार, धवरिया, निचौरा, बरईपार आदि क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत केएन शुक्ल ने कहा कि जहां पर बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया था, वहां पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन


विधियानी में पोल पर गिरे पेड़ हटाकर बहाल की आपूर्ति
शहर के विधियानी मोहल्ले में पोल पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिसके कारण करीब दो घंटे आपूर्ति ठप हो गई। बाद में बिजली कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें