फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 48 घंटे में महज चार घंटे मिली विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-आंधी पानी के कारण विद्युत तार पर गिरे पेड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। लगातार हो रही बारिश व आंधी के कारण मेंहदावल क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। दर्जनों स्थानों पर विद्युत तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित है। 48 घंटे में महज चार घंटे विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिली है।
बुधवार की देर रात से लगातार बारिश के साथ ही तेज हवा चल रही है। शनिवार को भी यही हाल रहा, जिसके कारण कई स्थान पर विद्युत तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बुधवार से शनिवार के बीच मेंहदावल क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को महज चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पाई है।
विज्ञापन

नायक टोला में विद्युत तार पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं हल्का गगनई बाबू में रहा जहां पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद है। नंदौर बाजार में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। सुबह से लेकर देर रात तक विद्युत कर्मचारी विद्युत फॉल्ट दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। उसके बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत कर्मचारियों के अनुसार दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह यादव ने बताया कि लगातार तेज हवा के साथ ही बारिश होने के कारण विद्युत फॉल्ट बनाने में भी परेशानी हो रही है। दर्जनों स्थानों पर विद्युत तार पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक कर्मचारी फॉल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे हैं। कई स्थानों पर पेड़ काटना पड़ा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें