संतकबीरनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को डीएलएड परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। परीक्षा केंद्र हीरालाल इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में हुई।
डायट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कही से कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया कि जीजीआईसी, हीरालाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। जहां पर परीक्षा सकुशल संपन्न होते पाई गई। संवाद