फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली आपूर्ति ध्वस्त, रातभर परेशान रहे लोग

Tue, 08 Jul 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर काॅलेज के पास जंपर ठीक करता बिजलीकर्मी। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। चारों तरफ लोग बिजली की व्यवस्था से जूझ रहे हैं। मगहर और खलीलाबाद क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांव जहां अंधेरे में रहे। वहीं मेंहदावल क्षेत्र के उपभोक्ता लोकल फाल्ट का खामियाजा भोगने को विवश हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार की रात में मगहर और खलीलाबाद फीडर ओवरलोड हो गया। इसके साथ ही मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े केरमुआ और धरैची के बीच जंपर टूट जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते पूरी रात उपभोक्ताओं को जागकर गुजारनी पड़ी। खलीलाबाद और मगहर के करीब 150 गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने रात में ही गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सुबह 10 बजे गड़बड़ी दूर होने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिल सकी।
विद्युत निगम बिजली आपूर्ति में सुधार का लगातार दावा कर रहा है, लेकिन निगम का दावा फेल नजर आ रहा है। सोमवार को शाम में मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में भी ओवरलोड के कारण बिजली गुल हो गई। बताया गया कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े केरमुआ और धरैची के बीच में जंपर टूट गया था। इसके कारण पूरी रात उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के डॉक बंगला के पास भी ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी की समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें