फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
90 गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

- बखिरा झील में पोल गिरने से आई गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। बिजली का पोल बखिरा झील में गिरने से करीब 90 गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं बिजली निगम का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के ढोढया फीडर से देहात क्षेत्र को बिजली सप्लाई होती है। झील के किनारे लगे पोल की मदद से क्षेत्र के लगभग 90 गांवों में बिजली की आपूर्ति होती थी। इधर कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश से झील में जलभराव हो गया। जिससे एक सप्ताह पूर्व पोल गिर गया। बरईपार, संतोषपुर, जसवल-भरवलिया, शनिचरा, बौरव्यास, बड़गो, सिहटीकर, हटवा, तिघरा, बघुआ, समदा, गौरा समेत कुल 90 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण रामनिधि तिवारी, दयाराम, रामसमय, नागेंद्र, रामकरन, राघवेंद्र सिंह ने कहा कि झील में बाढ़ आने की स्थिति में अक्सर ऐसी समस्या होती है। वहीं एसडीओ विद्युत अजय मौर्य ने बताया कि दूसरी जगह से पोल को लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही गांवों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें