फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे बाजार, पुलिस रही मुस्तैद, डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शहर में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बंद रहे बाजार, पुलिस रही मुस्तैद, डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
संतकबीरनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी शहर से लेकर गांव तक बाजार बंद रहे। जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आएं। सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण केंद्रों के बाहर भीड़ जरूर दिखी। इस बीच प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए शासन ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। इसके अनुपालन में रविवार को खलीलाबाद कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। कुछ मेडिकल की दुकानें खुली रहीं, जहां दवा खरीदने आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में हॉट बाजार व बैंक बंद रहें, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच डीएम रवीश गुप्त व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के शहर में न दिखाई दें। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। कहीं पर भी भीड़भाड़ न होने दिया जाए। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस के जवान हर आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ करते नजर आएं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच का अभियान रविवार को भी जारी रहा। हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम को छोड़कर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान प्रशासन की देखरेख में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें