फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली का पोल टूटा, 14 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के ग्राम प्रजापतिपुर के निकट शुक्रवार की रात बिजली का पोल टूटने से 50 गांवों में अंधेरा छा गया। इसके चलते लगभग 14 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को दिन में 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग दस बजे क्षेत्र के प्रजापतिपुर, सेमरडाड़ी, गोपीपुर, मुंडेरा, डेफरा, माधोपुर, निरंजनपुर, छितौनी, रामपुर उत्तरी, कटार मिश्र, बैकुंठपुर, करनपुर, मंझरिया, छपिया आदि पचास से अधिक गांवों में अचानक अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि कुछ देर में विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। रात गुजर गई पर आपूर्ति बहाल नहीं हुई। शनिवार को दिन में 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में जेई अजय चौरसिया ने बताया कि प्रजापतिपुर में बिजली पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। शनिवार को बिजली का पोल ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें