संतकबीरनगर। बिजली निगम के जेई अमित सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आरडीएसएस योजना के अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में व्यापक सुधार के लिए जर्जर तार बदलकर एबीसी केवल एवं पोल लगाने का कार्य किया जाना है।
जिसके कारण टाउन एक फीडर से नेदुला 250 केवीए ट्रांसफार्मर और 250 केवीए सागर कोल्ड स्टोर ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। इससे नेदुला बंजरिया रोड और मड़या क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद