फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 176 बकाएदारों की बिजली कटी, 14.50 लाख की हुई वसूली

Wed, 08 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए बुधवार को खलीलाबाद, हरिहरपुर, मगहर, हैंसर बाजार, धनघटा आदि क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इस दौरान 176 विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई, जबकि 217 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए 14.50 लाख रुपये की हुई राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विद्युत निगम उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना चला रहा है। एकमुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण में बुधवार को खलीलाबाद खंड के अन्तर्गत 217 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर 14.50 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया। इसके साथ ही 176 उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने के चलते उनकी लाइन विच्छेदित की गयी है। उन्होंने बताया कि एसडीओ हरिहर मुकेश गुप्ता, एसडीओ हैंसर बाजार लक्ष्मण मिश्रा, एसडीओ मगहर मनोज कुमार, एसडीओ धनघटा कौशल किशोर के नेतृत्व में हरिहरपुर, हैंसर, मगहर और धनघटा के विभिन्न जगहों पर कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें