फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, किशोर की मौत, पांच लोग झुलसे

विज्ञापन
बिजली गिरी, किशोर की मौत, पांच लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां(महराजगंज)। परसा मलिक थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज गरज-तड़क के बाद हुई बारिश में अलग-अलग स्थानों बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए। उधर, जिले के अन्य क्षेत्रों में दिन के वक्त तेज हवा के साथ बारिश हुई। ओले भी पड़े। इससे किसान चिंतित हो गए।
विज्ञापन

 गांव परसा मलिक टोला अहिरौली निवासी 15 वर्षीय सनोज यादव मवेशी लेकर सिवान गया था। शाम करीब 4:30 बजे आंधी-पानी के साथ बारिश होने लगी। सनोज साथियों के साथ एक पुलिया के नीचे छिप गया। बारिश हल्की होने पर वह बाहर निकला। इस दौरान बिजली गिरी। वह उसकी चपेट में आ गया।  मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राम ने बताया कि बिजली से सनोज यादव की मौत हो गई है। दूसरी घटना असुरैना गांव की है। गांव के राम आसरे (60), रजनी (55), बेचन (38), रूपा (35) तथा आशीष (15) गांव से बाहर एक निजी स्कूल में बारिश के दौरान छिपे थे। तेज तड़क के साथ बिजली गिरी तो सभी लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें