फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों दिया धरना

Mon, 07 Apr 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने सोमवार को भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग किया। इसके साथ ही ऐलान किया कि नौ अप्रैल को लखनऊ में रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जिले से भी बिजली कर्मी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। समिति के संयोजक इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने कहा कि निजीकरण का फैसला कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हित में नही है। ऐसे में निजीकरण के फैसले को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को लखनऊ में होने वाली रैली में जिले से बिजली कर्मी शामिल होंगे। इसकी रणनीति तय कर ली गई है।
इस दौरान धीरेंद्र यादव, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, रामअचल यादव, पुष्पेंद्र भारती, भाष्कर पांडेय, दिनेश चंद्र, विवेक पासवान, मनोज कुमार, विजय कुमार, हरीश चंद्र, उमेश चंद, लालचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें