फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दूर होगा बिजली संकट, फरवरी में तैयार हो जाएगा उपकेंद्र

Fri, 30 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद के मैलानी में बन कर तैयार विद्युत उप केंद्र-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बिजली संकट दूर होने की उम्मीद जग गई है। मैलानी में पांच करोड़ 80 लाख की लागत से बनाया जा रहा बिजली उपकेंद्र फरवरी में तैयार हो जाएगा। इससे शहर के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है, लेकिन इस बार गर्मी में लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जग गई। विद्युत निगम ने इसके लिए मैलानी में पांच करोड़ 80 लाख की लागत से बिजली सब स्टेशन का निर्माण करा रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। फरवरी माह तक इसे पूर्ण कर लेने की तिथि निर्धारित की गई है। वर्तमान में यहां पर कार्यालय भवन, फाउंडेशन आदि के कार्य पूर्ण हो चुके है। बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के लिए अंडरग्राउंड व्यवस्था की जा रही है, ताकि बार- बार बिजली के तारों के चलते आने वाली समस्या भी दूर हो सके। इस उपकेंद्र के बनने से औद्योगिक क्षेत्र को जहां बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी वहीं करीब दस हजार उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिल सकती है। शहर के निवासी राजकुमार, सत्य प्रकाश आदि ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होने से उम्मीद जगी है कि गर्मी में बिजली संकट से राहत मिलेगी।
0
मगहर में भी उपकेंद्र के निर्माण की जगी उम्मीद
मैलानी में बिजली उपकेंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है तो मगहर में भी उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यहां अभी तक रास्ते के विवाद के चलते उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली वाली है। इससे मगहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बिजली के संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

0
मैलानी में बन रहा विद्युत उपकेंद्र फरवरी माह में पूर्ण हो जाएगा। यहां पर कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही मगहर में भी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण में आई बाधा दूर हो गई है। जल्द ही यहां पर भी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन उपकेंद्रों के बनने से गर्मी में बिजली संकट से काफी हद तक उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता

खलीलाबाद के मैलानी में बन कर तैयार विद्युत उप केंद्र-संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें