फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध रूप से जल रहीं स्ट्रीट लाइटें उतरवाएगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिना बिजली कनेक्शन लिए ही जल रही स्ट्रीट लाइट पर विद्युत निगम सख्त हो गया है। गांवों में दिनों रात चोरी की बिजली से स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं। प्रधानों को कनेक्शन के लिए समय दिया गया, फिर भी प्रधान टस से मस नहीं हुए। ऐसे में विद्युत निगम ने तय किया है कि सोमवार से गांव-गांव जाकर बिजली पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें उतरवाईं जाएंगी।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में 183 राजस्व गांव हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि का अधिकांश व्यय स्ट्रीट लाइट में किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने से पहले विद्युत निगम से वैध कनेक्शन लिया ही नहीं गया। किसी गांव में 80 से लेकर 150 तक बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं, जबकि पंचायती राज निदेशक ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है कि ब्रांडेड कंपनियों से स्ट्रीट लाइट लेकर ग्राम पंचायत में कनेक्शन लेने के बाद ही लगवाया जाए।
पंचायत विभाग के अधिकारियों ने इन ब्रांडेड कंपनियों से सामान न लेकर अपनी मनमानी की। अधिकतर प्रधानों ने गांव व बाजारों की मुख्य सड़कों और गांव गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। ग्राम पंचायत ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है फिर भी लाइट लगा दी गई। ग्राम पंचायतों में बिन कनेक्शन स्ट्रीट लाइट, गांव की गलियों, चौराहों, सामुदायिक शौचालय व पंचायत घरों में दिन रात जल रही है। इससे विद्युत निगम को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



0000000

लाइट उतारने पर उठानी पड़ेगी शर्मिंदगी
50-90 वाट की एलईडी लाइटें 50 मीटर के अंतराल पर लगाई गई हैं। लाइट लगाने में भी मानक को दरकिनार किया गया है, जिससे अधिकांश लाइटें ख़राब हो गईं। प्रधानों ने बताया कि यह परियोजना ग्रामीण विकास योजना के तहत फंडेड है। ग्राम पंचायतों ने लाइटें लगाकर खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन विद्युत निगम को चूना लग रहा है। स्ट्रीट लाइट दिन में जलती है, जिससे बिजली खर्च हो रही है। अब बिजली पोल लगी स्ट्रीट लाइटें जब विभाग उतरवाएगा, तो प्रधानों की किरकिरी होगी।


0000000
नहीं उपलब्ध कराया आंकड़ा
ग्राम पंचायतों लगी स्ट्रीट लाइटों की कनेक्शन स्थिति, स्थल, संख्या आदि विवरण एक प्रारूप पर सचिवों को पत्र जारी कर मांगा गया है। ग्राम सचिव गांव में लगीं स्ट्रीट लाइटों का आंकड़ा भी नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राम सचिवों की हीलाहवाली जारी है। यदि आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राधेश्याम चौधरी, एडीओ पंचायत
000000

प्रधानों ने कनेक्शन के लिए समय दिया गया, लेकिन प्रधानों ने बिजली पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटों के लिए कनेक्शन नहीं लिया। अब सोमवार से बिजली पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें उतरवाईं जाएंगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें