फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओपीडी में समय पर डॉक्टर न पहुंचने से मरीजों को करना पड़ता है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सीएचसी हैंसर में समय से डॉक्टरों का ओपीडी में न पहुंचना मरीजों के लिए परेशानी की वजह बना है। गर्मी के दिनों में सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली ओपीडी में डॉक्टर एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे अस्पताल परिसर में यह स्थिति सामने नजर आई। महिला चिकित्सक के अलावा तीन अन्य डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी थीं। मरीज बेंच पर बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं पर्ची काटने वाले कर्मी भी काउंटर से नदारद दिखे। एक्स-रे कक्ष में भी कुर्सियां खाली पड़ी थीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते डाॅक्टर हर रोज डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मौजूद रामप्रकाश ने बताया कि नौ बजे तक अस्पताल पहुंचा, लेकिन पर्चा काटने वाला कोई कर्मी नहीं दिखा। ओपीडी कक्ष में एक डॉक्टर को छोड़कर अन्य नहीं थे। लगभग नौ बजे पर्ची काटने वाले व अन्य दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। कुतबुन्निशा महिला चिकित्सक के इंतजार में लगभग दो घंटे अस्पताल में भटकती रहीं।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अमूमन डॉक्टर समय पर ओपीडी में बैठते हैं। यदि ओपीडी में समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें