फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री हत्याकांड: एक आरोपी ने बस्ती कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 03 Jun 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बसलोहिया गांव निवासी बिजली मिस्त्री संतोष कुमार की हत्या के मामले में एक आरोपी ने बस्ती कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। बिजली मिस्त्री का पांच मई को शव अंबेड़करनगर जनपद में पाया गया था। पुलिस ने मामले में मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पूछताछ में चार आरोपी का नाम और प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

बसलोहिया गांव निवासी संतोष की हत्या में पुलिस ने आठ मई को घटना में संलिप्त मंगेतर सरस्वती निवासी मकदूमपुर थाना दुधारा और उसके प्रेमी पंकज प्रजापति निवासी आमा टिनिच थाना गौर जनपद बस्ती को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस जांच में पंकज के दोस्त किशन राजभर निवासी महुआपार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती और तीन अन्य का नाम प्रकाश में आया था। इनकी मदद से संतोष की हत्या करके शव को अंबेड़करनगर जनपद के भट्टपुरवा खेम पट्टी गांव के पास फेंक दिया।
मामला उजागर होने और अन्य का नाम प्रकाश में आने के लिए पुलिस की कई टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। इसके बाद किशन राजभर पुलिस को चकमा देकर गैर प्रांत भाग गया। इधर पुलिस भी लगातार उसके पीछे पड़ी हुई थी। उसके मददगारों पर भी पुलिस का काफी दबाव था। जो वह नही झेल पाया। तीस मई को उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हत्यारोपी किशन राजभर ने बस्ती कोर्ट में बिजली के पुराने मुकदमें में आत्म समर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की अभी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें