संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के टांडा गांव में छोटे बच्चे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया है। टांड़ा गांव निवासी सोनू ने बताया कि 31 मई की रात आठ बजे गांव के चंदन, शिव और चंद्रशेखर उनको छोटे बच्चे के विवाद को लेकर मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर पत्नी बचाई में आई तो उसे भी मारापीटा। संवाद