- महुली क्षेत्र के सिदही गांव के निकट हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित कुशहवा फीडर की फाल्ट बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सिदाही गांव के निकट पोल पर चढ़े बिजली कर्मी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पोल से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी कर्मियों की माने तो हालत नाजुक बनी हुई।
ज्ञात हो कि महुली क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी मोहन कुमार विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। कुछ माह पूर्व जिला मुख्यालय पर संगठन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने अनुशासन उल्लंघन के कारण दोष लगाते हुए मोहन कुमार को बर्खास्त कर सेवा समाप्त कर दिया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम में कुशहवा फीडर फाल्ट बिजली की मरम्मत के लिए वह सिदाही गांव पहुंचा। गांव के निकट स्थित पोल पर चढ़कर हाईटेशन तार सही कर रहा था। इसी दौरान उसके करंट का झटका लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पोल से नीचे गिर गया।