फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 13 Feb 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में अ​धिशाषी अ​भियंता कार्यालय पर धरना देते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने चेतावनी दिया कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं हो जाता है तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। कर्मियों ने कहा कि सभी कर्मी बिजली व्यवस्था में सुधार का पक्षधर है, लेकिन निजीकरण का फैसला किसी के हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं का हित प्रभावित होगा। ऐसे में निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए।
इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, लालचन्द यादव, दिनेश चंद्र, विवेक पासवान, महेंद्र जायसवाल, श्रवण प्रजापति, मनोज कुमार, विजय कुमार, दुर्गेश राय, अभिषेक मणि त्रिपाठी, निखिल श्रीवास्तव, हेमलता सिंह, नमिता पटेल, विभव रंजन श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव, मालती देवी, प्रदुम्न कुमार, संतोष कुमार, योगेन्द्र चौहान, श्रवण कुमार प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें