फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भी विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने निजीकरण का प्रस्ताव वापस लिए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। कर्मियों ने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं व कर्मियों के हित में नहीं हैं। इंजीनियर राजेश कुमार कहा कि निजीकरण के बाद संविदा कर्मियों को हटाया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान इंजीनियर मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, लालचन्द यादव, दिनेश चंद्र, विवेक पासवान, महेंद्र जायसवाल, श्रवण प्रजापति, मनोज कुमार, विजय कुमार, दुर्गेश राय, निखिल श्रीवास्तव, हेमलता सिंह आदि कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें