फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत सब स्टेशन

Thu, 20 Jun 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के करीब 140 गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

अभी नंदौर-दो और सांथा फीडर से आपूर्ति, लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली समस्या से निजात के लिए निगम ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत बेलहर के सरवसडाडी में पांच करोड़ की लागत से नए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराने की तैयारी चल रही है। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को विद्युत समस्या से राहत मिलेगी।
बेलहर क्षेत्र के करीब 140 गांवों को बिजली की आपूर्ति अभी नंदौर-दो और सांथा फीडर से होती है। लोड अधिक होने के कारण आए दिन लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती रही है। इस समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने बेलहर के सरवसडाडी में विद्युत 33/11 सब स्टेशन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पूर्व में अधिशाषी अभियंता सिविल ने जमीन का निरीक्षण किया था, अब यहां पर सब स्टेशन के निर्माण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बेलहर के सरवसडाडी में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। वैसे अभी इसे क्षेत्र में नंदौर व सांथा फीडर से बिजली की सप्लाई हो रही है। क्षेत्र के बेलहर निवासी प्रदीप कुमार, मनोज कुमार आदि ने कहा कि वर्तमान में आए दिन बिजली की समस्या बनी हुई है, कभी फाल्ट हो रहा है तो कभी लो-वोल्टेज के कारण पंखा व कूलर बेकार हो जा रहे हैं
विज्ञापन



बेलहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरवसडाडी में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराए जाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
- पीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें