मेंहदावल। एकला शुक्ल में एक विद्युत पोल में करंट उतरने की सूचना लोगों ने वितरण खंड मेंहदावल को दी। सूचना के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी विलंब से पहुंचे। इसके कारण करंट से दो पशुओं की मौत हो गई।
नगर पंचायत के बराखाल वार्ड के मोहल्ला एकला शुक्ल में स्थित स्कूल के समीप स्थित पोल में लोगों ने करंट का झटका महसूस किया। इसकी सूचना गांव के इंद्रजीत शुक्ला रमाकांत आदि ने विद्युत वितरण खंड के नगर शाखा को दी। संवाद