पुलिस ने इस मामले में आठ लोगाें के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
बहराडाड़ी गांव के पूर्व प्रधान अमरजीत यादव का आरोप है कि रविवार को चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आने के बाद वह अपने समर्थको के साथ घर पहुंचे।
उनके घर से उनके शुभचिंतक काली प्रसाद और रामप्रवेश बाइक से अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में विपक्षी गोलबंद होकर उन्हे रोक लिए और मारने पीटने लगे। शोर सुनकर वे तथा उनके साथ जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो विपक्षी लाठी डंडा से सभी को पीटने लगे।
जिससे वे और कालीप्रसाद, उमेश, रामप्रवेश घायल हो गए। घायलो में उमेश की हालत गंभीर है जिन्हे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह यादव का कहना है कि अमरजीत की तहरीर पर जंगबहादुर, सत्यनरायन, रामचरन, सोनू, भालचंद, विजय समेत आठ के खिलाफ मारपीट, बलबा और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।