फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, मतदेय स्थलों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मतपत्र का मिलान करते पोलिंग पार्टी । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मतदान आज, मतदेय स्थलों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन
- मतदान के लिए बनाए गए हैं सात मतदेय स्थल
- 1502 मतदाता सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच कर सकेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। एक दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा, जिसमें 1502 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए जनपद में कुल सात मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इसमें विकास खंड सांथा, मेंहदावल, सेमरियांवा, बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर एवं हैंसर बाजार के क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवनों को मतदेय स्थल बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर कुल 1502 मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे, जिसमें 1280 पुरूष एवं 222 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षक निर्वाचन में कुल 16 प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन एवं प्रत्येक मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सात माइक्रो ऑब्जर्बर की तैनाती की गई है। मतदेय स्थल सांथा, मेंहदावल एवं सेमरियांवा के लिए मुख्य विकास अधिकारी तथा बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर एवं हैंसर बाजार के लिए अपर जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जनपद के सभी सात मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील के श्रेणी में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05547-226098 है। सभी मतदेय स्थलों पर मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें