फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में सो रही वृद्ध महिला की हत्या

Mon, 25 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वृद्धा मालती पत्नी स्वर्गीय पल्टू 72 वर्ष शनिवार को घर में अकेली थी। उसके बेटे हरिराम की मौत 10 वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

 जबकि एक बेटी राधिक है जो शादी के बाद ससुराल में रहती है। घर पर उसके साथ उसके बेटे का पुत्र संतोष 14 वर्ष और बेटी प्रियंका 18 वर्ष रहते है।
 शनिवार को राधिका के बेटे का जन्म दिन था और संतोष तथा प्रियंका उसके गांव सिहापार गए थे। मालती घर पर अकेली थी।
 गांव वालों का कहना है कि सुबह देर तक जब अगल बगल के लोग मालती को नही देखे तो बरामदे में गए और वहा उसे मृत देख आवाक रह गए।
  सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष मौर्य मय फोर्स पहुंचे और जांच पडताल शुरु कर दिए। गांव वालों ने इसकी सूचना बहन के घर गए संतोष और प्रियंका को दिया।
 सूचना पर संतोष और प्रियंका पहुंच गए। संतोष ने इस मामले में  पुलिस को तहरीर दिया है। संतोष का कहना है कि उसके घर में चोर घुस कर दरवाजा तोड़ दिए और जेवर कपड़ा उठा ले गए। चोरो ने ही उनकी दादी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

 थाना प्रभारी सुभाष मौर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें