फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने के भय से फायरिंग कर भागे चोर

Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान समदा कांति सिंह के घर 25 जनवरी को शादी है। चोरी की नीयत से कुछ चोर रात करीब 11 बजे मौका पाकर उनके घर में घुसने का प्रयास किए।
विज्ञापन

 आहट मिलने पर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों ने ललकारा व बचाव में लाइसेंसी राइफल से फायर किया, जबाब में चोरों ने भी फायरिंग की।
 ग्रामीणों की संख्या अधिक होने पर चोर भागने पर मजबूर हुए, लेकिन रात्रि में करीब एक बजे चोरों ने एक बार फिर गांव के ही उदयभान सिंह के घर पर धावा बोला, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने चोरों को दुबारा भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

 ग्राम प्रधान कांति सिंह ने बताया कि इसी प्रकार से बृहस्पतिेवार को भी कुछ चोर ग्रामीण मतीउल्लाह के घर में रात्रि के समय दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए।
 घर में रखा हुआ जेवर, बाक्स, सिलिंडर के साथ ही घर से कुछ नगदी भी लेते गए।
 आहट पाने पर उठी एक बुढिय़ा को चोर जाते समय ईंट से मारकर घायल कर दिए। प्रधान ने खुद के घर चोरो के चढ़ जाने और गांव वालों की सक्रियता से चोरों के  भाग जाने की बात बताई।  चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने बताया कि फायरिंग की जानकारी गांव वालो ने मौके पर पहुंचने पर दी थी, लेकिन मौके पर किसी भी ग्रामीण के पास कोई लाइसेंसी असलहा नहीं दिखा था।
विज्ञापन

 चोरों के फायरिंग किए जाने की जानकारी पर खोखे की तलाश की गई,लेकिन खोखा नहीं मिला।
 ऐसे में फायरिंग की बात गलत है। गांव वाले अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें