धनघटा। रामजानकी मार्ग पर बसवारी गांव के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
गडथौलिया गांव निवासी मुनक्का (60) पत्नी फौजदार किसी काम से सिकरीगंज की ओर जा रही थीं। बसवारी गांव के पास उनको अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। वह घायल होकर सड़क पर गिर गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए सिकरीगंज के एक निजी क्लीनिक पर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मुनक्का देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद