तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में सेवानिवृत शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो युवकाें को मामूली चोट आई।
परजुडीह निवासी देवेंद्र नाथ पाठक (60) कोपियां शिव मंदिर पर एक उपनयन संस्कार में गए थे। वापसी में मोटरसाइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में देवेंद्र का बांया पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट लग गई। दूसरी बाइक पर सवार आकाश व रमायन को मामूली चोट लगी है। घायलों को ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। देवेंद्र के परिजन उनका इलाज खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं। संवाद