फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
​शिव प्रसाद की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड-एक निवासी शिवप्रसाद गुप्ता (68) की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से मेंहदावल के टड़वरिया स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। सांथा के पास करमा मोड़ की पुलिया के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वार्ड-एक निवासी शिवप्रसाद गुप्ता सब्जी बेचते थे। परिजन के अनुसार वह बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर से साइकिल लेकर सब्जी खरीदने के लिए मेंहदावल-टड़वरिया सब्जी मंडी जा रहे थे। सांथा-मेंहदावल मार्ग पर करमा मोड़ की पुलिया के पास अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। शिवप्रसाद सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिवप्रसाद को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें