महुली थाने पर एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा-स्रोत पुलिस
महुली। मिशन शक्ति के तहत महुली पुलिस ने बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल की है। इसके तहत बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुली की कक्षा-आठ की छात्रा विजयलक्ष्मी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के साथ ही फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।
थानाध्यक्ष की भूमिका में विजयलक्ष्मी ने थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से उनके दायित्वों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। संवादि