फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के आठ घरों में हुई चोरी

Mon, 07 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कोतवाली में बरामद चोरी के सामान में अपना सामान खोजती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों के आठ घरों में रविवार की रात चोरी की वारदात हुई। एक गांव में हुई चोरी के कुछ सामान को चोरों ने क्षेत्र में स्थित एक कुटी के पास खोखले पेड़ में छुपा दिया था। जिसे गांव के लोगों ने बरामद किया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के बरामद हुए सामान और एक साधु को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। दो गांवों में चोरी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल कायम है। 
विज्ञापन

 कांटे प्रतिनिधि के अनुसार जूरी गांव में अज्ञात चोरो ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कलामुद्दीन पुत्र रुआब अली ने बताया कि चोर उसके घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखा समान  चुरा ले गए। आगे बतासा कि चोर उसके घर से मंगल सूत्र , झाला , पावजेब, अंगूठी  और आठ हजार नगदी उठा ले गए। उसके बाद अफजल हुसेन पुत्र कमरूद्दिन  के कमरे में कुछ नही मिलने से घर में रखा समान उलट पलट दिए।  बाद में  अईनुद्दीन पुत्र नूर मुहम्मद  के कमरे में दरवाजे से अंदर घुस गए।  कमरे में गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर दो हजार नगद और एक  जोड़ी कान की बाली  लेकर चलते बने। चोरों ने थोड़ी ही दूर पर  मुशीर अहमद पुत्र सब्बर हुसेन निवासी सिहोरवां दीगर के किराने की दुकान में चोरी की वारदात की। पीड़ित ने बताया कि दुकान  का शटर का ताला तोड़कर अन्दर घुस गए थे। दुकान के अंदर रखा समान 50 किलो चीनी सेंट 40 शीशी और सरसों का तेल 10 लीटर ,6 जोड़ी चप्पल , और सात हजार नगद , इस तरह तीनो घरो और दुकान में कुल चोरी लगभग एक लाख का चोरों ने हाथ साफ कर दिया । सुबह होने पर घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में अटैची और कपड़े मिले। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी तरह बनकटवा गांव में राजू पुत्र गंगाराम, रामनेवास पुत्र जियावन , भेजई पुत्र लालू, मोतीरानी पत्नी शिवमूरत के घर में अज्ञात चारों ने चोरी की  घटना को अंजाम दिया। चोर जेवरात, वर्तन, कपड़े, गैस सिलिंडर और कुछ  नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी पर गांव के लोग दहशतजता हो गए। बाद में गांव के लोगों ने कुछ दूर पर स्थित एक कुटी के पास खोखले पेड में छिपाए गए चोरी के कुछ सामान को बरामद किया। बाद में पहुंची पुलिस चोरी के साथ के साथ एक साधू को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस साधू से पूछताछ करने में जुटी थी। बनकटवा के प्रधान अखिलेश चौधरी ने बताया कि एक ही रात पांच घरों में चोरी होने से लोग परेशान है। पुलिस कर्मियों से चोरी का पर्दाफाश करने  की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें