फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक सचिव के भरोसे आठ समितियां... खाद वितरण करना चुनौती

Sun, 10 Nov 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सांथा ब्लाॅक की साधन सहकारी समितियों का हाल
विज्ञापन

- रिटायर होने के बाद सचिवों की नहीं हुई तैनाती

धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के आठ साधन सहकारी समितियों की जिम्मेदारी एक सचिव के ऊपर है। सात समितियाें के सचिव के रिटायर होने के बाद अब तक नई पोस्टिंग नहीं हो सकी है। समय से खाद और डीएपी भी उपलब्ध नहीं है। किसान साधन सहकारी समितियों का चक्कर लगाकर वापस जा रहे हैं। जब खाद और डीएपी आएगी तो उसका वितरण भी चुनौती पूर्ण होगा।

विकास खंड सांथा में आठ साधन सहकारी समितियां में है। मेंहदूपार के सचिव जिन्हें धर्मसिंहवा और चवरहीं का चार्ज मिला हुआ था, वर्ष 2022 में सेवानिवृत हो चुके हैं। इसी तरह से बौरव्यास लेदवा श्रीपाल के सचिव रहे रमाकांत पांडेय वर्ष 2020 में सेवानिवृत हुए। इसके बाद सांथा के सचिव शिवदास को अपने केंद्र सहित अन्य स्थानों का चार्ज दे दिया गया। इसी वर्ष 30 सितंबर को वे भी रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब ब्लॉक क्षेत्र के मोतीपुर और फुलवरिया की जिम्मेदारी लिए हुए विनोद यादव को पूरे ब्लॉक क्षेत्र के समितियों की जिम्मेदारी दी गई है। समितियों पर पहले से ही यूरिया और डीएपी आने में देरी हो चुकी है। क्षेत्र के किसान समिति का चक्कर काफी दिनों से लगा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब डीएपी और यूरिया इन सभी समितियां पर उपलब्ध कराई जाएगी तो एक सचिव इन आठ समितियों का वितरण कैसे कर पाएगा।
विज्ञापन



सांथा ब्लॉक क्षेत्र में कितनी समितियां सक्रिय हैं, अभिलेख देखने के बाद बता सकते हैं। यूरिया और डीएपी आने के बाद सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से वितरण कर दिया जाएगा।

- डॉ. सर्वेश यादव,
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें