- जिलास्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन
- आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिलास्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल बालक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सेंट थामस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच सेंट थाॅमस स्कूल बनाम स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट थाॅमस 37-32 से चैंपियन रहा।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बास्केटबाॅल जूनियर बालक जिलास्तरीय प्रतियोगिता का पहला मैच चन्द्रा क्लब बनाम कबीर क्लब के मध्य खेला गया। चन्द्रा क्लब 18-10 से विजय रही। विजयी टीम की तरफ से मनीष ने 12 अंक बनाया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सेंट थाॅमस स्कूल बनाम पंजाब क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सेंट थामस स्कूल 23-10 से विजयी रहा। विजयी टीम की तरफ से रवि ने 12 अंक तथा आदित्य ने चार अंक बनाए।
इसके अलावा तीसरा मैच स्टेडियम बनाम मनीष स्पोर्ट्स के मध्य खेला गया। जिसमें 27-12 से स्टेडियम विजयी रही। विजयी टीम की तरफ से सौरभ ने नौ अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता का चौथा मैच पंजाब क्लब बनाम मनीष स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब क्लब 32-22 से विजयी रहा। विजयी टीम की तरफ से सूरज ने छह अंक बनाए। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच सेंट थामस स्कूल बनाम चंद्रा क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट थामस स्कूल 31-12 से विजयी रहा। विजयी टीम की तरफ से रवि ने 20 अंक बनाए।
दूसरा सेमीफाइनल मैच पंजाब क्लब बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम 16-10 से विजयी रहा। विजयी टीम की तरफ से अभिनंदन ने 10 अंक बनाए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट थाॅमस स्कूल बनाम स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमें सेंट थाॅमस स्कूल ने 37-32 से विजयी हुआ। विजेता टीम की तरफ से रवि ने 20 अंक और आदित्य ने सात अंक का योगदान कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
वहीं स्टेडियम टीम की तरफ से अभिनन्दन ने 10 अंक तथा सौरभ ने छह अंक का योगदान किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य फादर जयमान और उप प्रधानाचार्य फादर जोसेफ ने किया। इस अवसर पर अज्जी थामस, अमित पाठक, नीरज श्रीवास्तव, संदीप यादव, मान्डवी सिंह, मोनिका समेत अन्य मौजूद रहे।