फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। निपुण तालिका के माध्यम से हफ्ते के अंतिम दिन गुरुजी जानेंगे विद्यार्थियों ने कितना सीखा। उक्त दिन शिक्षक मैंने सीखा कार्यपत्रक के अनुसार बच्चों का साप्ताहिक आकलन कर परिणामों को साप्ताहिक आकलन ट्रैकर में दर्ज कर देंगे।
बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि बेसिक स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने की कवायद में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं का दो समूह बनाकर सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। डिजिटल शिक्षण सामग्री के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और विद्यालयों में पुस्तकालयों को क्रियाशील किया जाएगा, जिससे पढ़ना बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बने।
विज्ञापन

आकलन ट्रैकर में सभी अंकित परिणामों के आधार पर छात्र-छात्राओं में अलग-अलग समूह (ए और बी) बनाकर योजनाबद्ध तरीके से बच्चों के सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। विद्यार्थियों ने क्या सीखा और क्या नहीं सीखा इसे निपुण तालिका में भी तुरंत ही दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दीक्षा एप, खान एकेडमी, द टीचर एप पर बच्चों व शिक्षकों के उपयोग के लिए उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
एआरपी अनूप कुमार सिंह और निशांत त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में समृद्ध बाल साहित्य से युक्त पुस्तकालय व रीडिंग कार्नर को क्रियाशील करना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं की आयु और कक्षा के अनुरूप इन पुस्तकालयों में पुस्तक उपलब्ध कराना होगा। विद्यार्थी अपनी रुचि की पुस्तकें पढ़ें इसके लिए समय सारिणी भी तय की जाएगी। शिक्षकों के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न पठन गतिविधियां भी कराने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि पढ़ना बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बने। छात्र-छात्राओं के स्पाट एसेसमेंट व निर्धारित चेकलिस्ट संबंधी वास्तविक डेटा एप पर भरे जाएंगे। तालिका पर दर्ज आकड़ों पर विकास खंड व जनपद स्तर पर हुए समीक्षा बैठकों में निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर से मिले डेटा पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें