फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला

Fri, 25 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी का पर्व सेमरियावां, बेलहर और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्रमुख गांवों और चौराहों पर जुलूस निकालकर, लोगों में मिठाइयां वितरित करके, पैगंबरे इस्लाम पर दरुद व सलाम पढ़कर लोगों ने अपनी खुशी और अकीदत का इजहार किया।
विज्ञापन

 खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, पठान टोला, विधियानी, बंजरिया से जुलूस निकाला गया। जो शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल तिराहा पर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा।
 इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और जुलूस में लोग या रसूलल्लाह के नारे भी लगाते रहे और कहा कि हजरत मोहम्मद इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए थे।
विज्ञापन

जगह-जगह लोगों ने दूसरे को मिठाई खिलाई। शहर के नूरी मस्जिद के सामने नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने जुलूस में शामिल लोगों को मिठाई और पानी पिलाया।
 अंत में जुलूस मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार सुबह में मदरसा दारूल उलूम शेरपुर, मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत सैय्यदुल ओलूम से जुलूस निकल कर कसबे का भ्रमण करते हुए पुन: मदरसे पर आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान अमर और शांति के लिए दुआएं मांगी गयी। इस अवसर पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम सालेहपुर, चिउटना, हुजुरा सोहावां, पचपोखरिया, परसा मीर, पिपरा हसनपुर, दवरिया लाल, छाता, अगया, शुकरौली, दसावां, बस्ता, गंगैचा, परसा शेख, मोहम्मद गढ़, छंगुरिया बगुलिया, सिसवा दाखिली, लौकी लाला, बेलहर ब्लॉक के ग्राम लोहरौली ठकुराई, पकरी आराजी, जंगल दशहर, गजौली शेख, छितरापार, बघौली ब्लॉक के ग्राम बसडीला, पचपोखरी अमया, बभनी, आदि गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस में  लोग गांव की गलियों भ्रमण करते हुए पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी मना रहे थे। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों ने प्याऊ लगा रखे थे और लोगों को मिठाइयां खिला रहे थे और शरबत पिला रहे रहे थे।
गांवों में लोगों ने सेवइयां, जर्दे, और अन्य मिठाइयां वितरित कर अपने खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व भोर में पांच बजे ही लोग मस्जिदों में एकत्रित हुए और   हजरत मोहम्मद की रुह पर सलाम व दुरुद पढ़ा।
सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम अगया स्थित हजरत सूफी निजामुद्दीन साहब की खानकाह से सुबह साढ़े दस बजे  विशाल जुलूस निकाला गया।
इस दौरान जुलूस में अगया, छाता, शुकरौली, पिपरा हसनपुर, पचपोखरिया, परसा मीर आदि गांवों के हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और जुलूस दसावां, बस्ता, बसडीला, पिपरा हसनपुर होते हुए करीब दस किलोमीटर की परिधि में भ्रमण करने के बाद     पुन: खानकाह पर पहुंचकर   समाप्त हुआ।
खानकाहे निजामियां के सज्जादानशीन हजरत मौलाना हबीबुर्रहमान ने जुलूस का नेतृत्व किया।  ऑलइंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद   नदवी ने लोगों को ईद     मिलादुन्नबी की बधाई दिया और नबी के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
इसी तरह विकास खंड बेलहर कलां के ग्राम लोहरौली ठकुराई में एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने पहुंच कर जुलूस को विशाल रुप दिया।
 यहां का जुलूस काफी पुराना है और इसमें ग्राम लोहरौली ठकुराई, सिसवा दाखिली, लौकी लाला, जंगल दशहर, पकरी आराजी, परसा शेख, गंगैचा, दसावां समेत दर्जनों के गांवों के लोग छोटे-छोटे जुलूस लेकर पहुंचे और जुलूस काफी विशाल हो गया। जुलूस का नेतृत्व मौलाना मोहसिन निजामी, मौलाना तबारक हुसैन, मौलाना जियाउल मुस्तफा आदि ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें