साहू समाज के तत्वाधान में रविवार को सरैया बाईपास स्थित साहू धर्मकांटा पर होली मिलन एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक संतराम गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि अशर्फीलाल साहू ने कहा कि शिक्षा एवं संस्कार हर समाज के लिए जरूरी है। साहू समाज के राजनैतिक रूप से पिछड़े होने के कारण सभी पार्टियों ने इस समाज का वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। विशिष्ट अतिथि शिवशरन गुप्ता ने कहा कि अंध विश्वास को दूर कर समाज को शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है। नाथनगर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मदन लाल साहू ने कहा कि अपने समाज का पिछड़ापन दूर किया जाएगा, इसके लिए अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
प्रबंधक धर्मेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा से ही साहू समाज में स्तर में सुधार होगा। राधेश्याम साहू ने समाज के उत्थान के लिए जागरूक रहने की बात कहीं। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद शरद त्रिपाठी ने साहू समाज के लोगों को होली की बधाई दी और कहा कि इस समाज के पिछड़ापन को दूर करने लिए जो भी संभव होगा, उसके लिए कदम उठाएंगे।
इस दौरान ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साल व गीता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतराम गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में छात्र सम्मान व शादी समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, जवाहर लाल साहू, रमेश गुप्त, राम स्नेही, विजय साहू, देवीलाल, राम उजागिर, श्याम लाल गुप्ता, रंजीत साहू, दिलीप साहू, बेचन प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।