सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान में रविवार को सम्राट अशोक द्वारा किए गए विश्व कल्याणकारी कार्यों के उपलक्ष्य में धनघटा में राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकी निकाली गई। झांकी में शामिल लोग धनघटा, सुरैना, गागरगाड़ आदि स्थानों का भ्रमण करने के बाद तहसील बाग में पहुंचे। जहां सभा का आयोजन किया गया।
झांकी में शामिल लोग राष्ट्रीय प्रतीकों की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। झांकी में पुष्प कमल, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, राष्ट्रीय धर्म ग्रन्थ भारतीय संविधान आदि प्रतीकों को हाथ में लिए लोग जय जयकार किए। सभा को संबोधित करते हुए क्लब के शाखा अध्यक्ष राम नरायन मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा लोगों में राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की सोच को बढ़ावा देना है। डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश के लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। डॉ. रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान जैसा शासक कोई इस धरती पर नही हुआ। संचालन ग्रीसचंद्र मौर्य ने किया। इस मौके पर रविन्द्र उर्फ लल्लू मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, मंगल मौर्य, रामअवतार, रामबदन, रामप्रीत मौर्य, कृष्णमोहन मौर्य, श्रवण मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।