फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : अभ्यर्थियों ने छह बिंदुओं पर की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अभ्यर्थी लगातार अनियमितता की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। इसकी कमेटी में शामिल सभी जिम्मेदारों की मिलीभगत से धन उगाही करके गुपचुप तरीके से भर्ती की जा रही है। अभी तक अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन

उजागर हो रही है, कुल 900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन मेरिट सूची सिर्फ 333 की जारी हुई, इसमें से भी 43 प्रतिशत वाले को सूची में शामिल कर लिया है, जबकि अन्य 577 अभ्यर्थियाें की सूची जारी नहीं हुई, इसके साथ बताया जा रहा है जो सूची जारी हुई उसमें कमेटी की सहमति नहीं है, जो सूची जारी हुई उसमें तमाम ऐसे अभ्यर्थी है जो सेवा योजन पोर्टल पंजीकृत नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग की स्थिति यह है कि उनके द्वारा मेरिट सूची को सार्वजनिक ही नहीं किया जा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि कौन से अभ्यर्थी मेरिट की सूची में शामिल है और कौन नहीं है।
अभ्यर्थी पूजा का कहना है कि उनका गुणांक 71.16 है। इसके बावजूद उनका नाम मेरिट सूची में शामिल नहीं है। यह सूची उन्होंने काफी मशक्कत के बाद एनआईटी मऊ के कार्यालय से पाई थी। वहीं अभ्यर्थी प्रेमशीला का कहना है कि जब मेरिट के आधार पर भर्ती होनी है तो विभाग सभी अभ्यर्थियों के गुणांकों की सूची आखिर क्यों नहीं दे रहा है। पारदर्शिता के लिए यह सूची सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की सूची बनाने के लिए अधिकृत एजेंसी एनआईटी के लोगों से बात की गई तो उनका सीधा कहना था कि सूची उन्होंने बनाई ही नहीं है। उनसे केवल सूची पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने इसके जांच के लिए मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा निदेशक, बीएसए के साथ ही शिक्षा मंत्री से भी जांच करवाने की मांग की है। अभ्यर्थियों का सीधा आरोप है कि भर्ती के लिए धनउगाही की गई है। जिन लोगों ने धन दिया है, उन्हीं का नाम सूची में शामिल किया गया है। सूची में जब 47 प्रतिशत गुणांक वालों का नाम है, तब आखिर उच्च गुणांक वाले अभ्यर्थियों का नाम शामिल क्यों नहीं किया गया है। जबकि यह भर्ती मेरिट के आधार पर हो रही है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें