फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : बीएसए समेत कमेटी के सभी सदस्य तलब

Sun, 19 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के प्रकरण में अभ्यर्थियों के जरिए अनियमितता की हुई शिकायत पर सीडीओ ने बीएसए समेत कमेटी के सभी सदस्यों को तलब किया है, उन्होंने 25 अक्तूबर को भर्ती से संबंधित सभी पत्रावली और मेरिट सूची के साथ उपस्थित होने को कहा है, जिसमे सदस्य अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बीएसए को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि ईसीसीई एजुकेटर की चयन प्रक्रिया में धांधली किए जाने के आरोप अभ्यर्थियों के द्वारा लगाए गए हैं। इसकी लिखित शिकायत भी की गई है। इसलिए आगामी 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे जिला सेवा योजन अधिकारी, प्रबंधक सेवा प्रदाता एवं पटल सहायक के साथ बीएसए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित हों। वहां पर सभी शिकायती पत्रों का निस्तारण किया जाएगा तथा अनियमितता की जांच की जाएगी।
एजुकेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थी पिछले एक सप्ताह से आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि भर्ती में अनियमितता की गई है। इस दौरान कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है। न तो अभ्यर्थियों की मेरिट सूची सार्वजनिक की गई है, न ही उनको इसके बारे में सूचना दी गई है। चोरी छिपे काउंसिलिंग कराई जा रही है। अभ्यर्थियों ने डीएम को भी कई ज्ञापन दिया था। इसके बाद डीएम आलोक कुमार ने मामले की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया। इस निर्देश के क्रम में यह जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें