फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजगता से अपराध रोकने में होगी आसानी: एसपी

Sat, 11 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग की। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। जिसमें सजगता और सूचना पर त्वरित जांच करने से अपराधों को रोकने का मूल मंत्र बताया। त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

     एसपी ने कहा कि पूर्व में आईजी ने बैठक में जो निर्देश दिए है,उस दिशा में काम करने की जरुरत है। वांछित और वांरटियों की गिरफ्तारी हर हाल में की जाए। गुंडा माफियों के खिलाफ अभियान चला कर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। जिन थाना क्षेत्र में हत्या आदि की घटनाएं हुई है और नहीं खुली है,उनका अनावरण जल्द हो। इसके लिए विवेचक को स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि वह घटना से जुड़े हर पहलुओं पर गहनता से जांच करें और जल्द ही अनावरण करें। लंबित विवेचनाओ को तेजी से निस्तारित करें। हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी करते रहे। क्षेत्र में कच्ची शराब की विक्री और गोवध के अपराध न होने पाए। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उन पर नकेल कसी जाए। जिन मुकदमें में अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हो और कोर्ट में हाजिर न हो रहे हो,पहले तो उनकी गिरफ्तारी का तेजी से प्रयास हो, फिर कोर्ट से आदेश प्राप्त कर ऐसे अपराधियों की संपत्ति की कुर्की कराई जाए। क्षेत्र में सक्रियता बरत कर अपराधों की रोकथाम की जाए। सूचनातंत्र को मजबूत बनाए। थानों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में कोताही न की जाए। इस इस दौरान एएसपी अशोक वर्मा, सीओ उत्तम सिंह,वीरेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें