फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चाचा -भतीजे की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर परसादपुर गांव के समीप एक लग्जरी गाड़ी ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल दो माह का मासूम मां की गोद से उछल कर ट्राली में जा गिरा। जहां से उसे पुलिस ने ढूढ़ कर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 बभनौली गांव निवासी दिनेश मौर्य 32 वर्ष, मुकेश मौर्य 29 वर्ष, पुत्र गण त्रियुगी मौर्य अपने भतीजे प्रेमसागर 12 वर्ष पुत्र सुभाष मौर्य के साथ अपने गांव से बाइक से धनघटा जा रहे थे। परसादपुर गांव के पास जब वह लोग पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार होकर गोरखपुर जिले के कूरी बाजार निवासी योगेंद्र पुत्र गोमती 24 वर्ष अपनी पत्नी सीमा 22 वर्ष और दो माह के पुत्र अंश के साथ महुली थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय हैंसर बाजार की तरफ से एक लग्जरी गाड़ी तेज गति से आई और दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। बाइक पर सवार लोग घायल होकर गिर गए। अगल बगल के लोग दौड़ कर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाए। जबकि प्रेमसागर मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल से घायल दिनेश और मुकेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दिनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुकेश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। इधर सीएचसी में इलाज करा रहे दंपति को जब होश आया तो वह अपने मासूम बच्चे को खोजने लगे। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जब बच्चे की तलाश करने लगी तो वह बगल में खड़ी एक ट्राली में तडफ़ता हुुआ मिला। जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसओ महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में प्रेम सागर और दिनेश की मौत हो गई। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।  इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो की पकड़ ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें