फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घरेलू बिजली कनेक्शन से चार्ज हो रहे ई-वाहन

Tue, 09 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में चल रहे ई रिक्शा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में इस समय तीन हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इसके बाद भी अब तक कहीं भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन नहीं बना हुआ है। घरेलू कनेक्शन से ही वाहन की बैटरी चार्ज कर लोग बिजली निगम को चूना लगा रह हैं। वहीं अभी तक जिले में चार्जिंग स्टेशन के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। जबकि बिजली निगम के अनुसार पेट्रोल पंप पर चार्जिंग प्वाइंट के लिए चार आवेदन आए हुए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उच्च अधिकारिक स्तर से इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों की मानें तो जनपद में तीन हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें सबसे ज्यादा ई-रिक्शा का पंजीकरण है। इसके अलावा अन्य दो पहिया व चार पहिया वाहन और स्कूटी का भी पंजीयन कार्यालय में हुआ है।
वर्तमान समय में इन वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिले में चार्जिंग की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग इलेक्ट्रिक वाहन से ज्यादा दूरी नहीं कर पा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ई-रिक्शा चालक घरेलू बिजली कनेक्शन से ही चार्ज कर रहे हैं। इससे बिजली निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले लोगों को समस्या
जनपद में नेशनल हाईवे की लगभग 25 किलोमीटर की लंबाई है। इस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इस दौरान वाहन की बैटरी डाउन होने की स्थिति में राहगीरों को वाहन चार्ज करने की सुविधा नहीं मिल पाता है।
कोट
जनपद में अब तक चार्जिंग प्वाइंट के लिए एक भी आवेदन नहीं आए हैं। जबकि पेट्रोल पंप पर चार्जिंग प्वाइंट के चार आवेदन आए हुए हैं। चार्जिंग प्वाइंट के लिए अगर कोई आवेदन करता है तो उसका प्रस्ताव तैयार करके भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार प्रजापति, एक्सईएन बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें