फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के दिकतौली गांव के निकट बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा अचानक पलट गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पहले सीएचसी नाथनगर बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के भिटनी उर्फ दुघारी नाथनगर गांव निवासी उमेश गुप्ता 30 वर्ष पुत्र फूलचंद्र गुप्ता परिवार के जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार को वह अकेले ही रिक्शा लेकर मैनसिर की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिकतौली गांव निकट खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर अचानक कुत्तों का झुंड बीच सड़क पर पहुंच गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक उमेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उमेश गुप्ता की मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। एसओ रजनीश राय ने बताया कि मामले में परिजनों के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि को प्रार्थना पत्र मिलेगा तो उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें