संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्र खरीदने की लाटरी निकाली गई। इसमें जिन किसानों की लाटरी निकली उनके चेहरे खिल गए। सभी किसानों को यंत्र खरीदने के लिए एक माह का समय दिया गया है।
कृषि यंत्र खरीदने के लिए विभाग के पोर्टल पर गत 27 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन टोकन के जमा किया गया था। करने के उपरांत कृषकों द्वारा यंत्रों की बुकिंग में किसानों का चयन करने हेतु ई-लॉटरी निकाली गई। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत यंत्रों के कुल 101 लक्ष्य, प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फ़ॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू योजना अंतर्गत कुल 55 लक्ष्य एवं नेशनल मिशन ऑन फूड सिक्योरिटी मिशन योजना अंतर्गत स्मॉल गोदाम एवं तिरपाल की बुकिंग निकाली गई थी।
उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा फार्म मशीनरी बैंक, मिनी राइस मिल, चैफ कटर, रोटावेटर, सोलर ड्रायर, हैरो, लेजर लैंड लेवलर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, मल्टी क्रोप थ्रेशर, स्ट्रा रीपर, कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, सुपर सीडर, पैड़ी स्ट्रा चोपर यंत्रों की लॉटरी निकल गई।
जिन किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन हुआ है अथवा एकल यंत्र बुकिंग में यंत्र चयनित हुए हैं, वह किसान समय अंतर्गत एक माह में यंत्र क्रय कर पोर्टल पर यंत्र का बिल अपलोड कर दें साथ ही सत्यापन के लिए विक्रेता के माध्यम से यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर अपने क्रय किए गए यंत्र एवं अपना स्वयं का विवरण दर्ज कर दें।