फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा महोत्सव : पांच दिन चलेगा कार्यक्रम

Mon, 03 Nov 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
द्वाबा महोत्सव के आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनि​धि व अन्य लोग । स्
विज्ञापन
धनघटा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 नवंबर से 17 नवंबर तक पांच दिवसीय द्वाबा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें भोजपुरी नाइट, बॉलीवुड नाइट, आल्हा, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, वॉलीबॉल, कुश्ती और मैराथन महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन

सोमवार को धनघटा में द्वाबा इंटर कॉलेज बाग में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्यक्रम के आयोजक एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि धनघटा क्षेत्र के सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक वैभव को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करना ही मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्तर पर महोत्सव की अनुमति अंतिम दौर में है। महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश सरकार के किसी कैबिनेट मंत्री के जरिए किया जाएगा।
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में महोत्सव में शासकीय योजनाओं के स्टॉल, द्वाबा के मिट्टी की खुशबू बिखरेगी झांकियां के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, कृषि और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में मशहूर लोक गायकों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कवि, शायर, बॉलीवुड कलाकार से लेकर स्थानीय प्रतिभाओं का संगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. मनोज शुक्ला, अनुभव शुक्ला, अवधेश उपाध्याय, राजेश चतुर्वेदी, प्रदीप सैनी, अखिलेश पाठक व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें