फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर की समाधि पर पहुंचा हॉलैंड का दल, किए दर्शन

Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सदगुरू कबीर को जानने और मानने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। जो कबीर के विचार आज भी ओत प्रोत हैं। भारतीय मूल के हालैंड निवासी सुरेश सीताराम ने अपने साथियों के साथ कबीर समाधि व मजार का दर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि आज कबीर ने हमेशा सर्व समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया था। उनके विचारों को अंगीकृत करने से जीवन सफल हो सकता है।
कहा कि कबीर के विचारों से बहुत प्रभावित हैं। जिसके कारण कबीर समाधि का दर्शन करने का सुअवसर मिला। कबीर ही ऐसे संत हुए जिनकी समाधि और मजार एक स्थान पर देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि कबीर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जमकर विरोध किया। उनके विचारों को हम सभी अपने जीवन उतारे तो जीवन सार्थक हो सकता है। इस दौरान पर महंत विचार दास द्वारा कबीर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, भागीरथी दास, देवेन्द्र दास, शांति दास पुजारी, वैद्य राम शरण दास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें