फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भर जाता है डस्टबिन, खाली नहीं करते कर्मचारी

Tue, 11 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के चकिया चौराहे पर भरा कूडे़दान दिखाता दुकानदार।
विज्ञापन
रोसया बाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र में स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण को लेकर एकीकृत व्यवस्था की गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा पात्र लगवाए गए हैं। डस्टबिन कूड़ों से भर गए हैं। लेकिन उनको निस्तारित करने के जिम्मेदार सफाईकर्मी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विकास खंड पौली के ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर कूड़ा पात्र की व्यवस्था कराई गई है। सफाई व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह सूखा कचरा और गीला कचरा रखने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की गई। वर्तमान समय में अपने दुकान और घरों का कचरा साफ करके लोग डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन इन कचरों को निकालने का काम कोई नहीं कर रहा है। कचरा निस्तारण के लिए गांवों में आरआरसी सेंटर भी बनाए गए हैं। लेकिन कचरा निस्तारण नहीं हो रहा है।
एक बार अगर डस्टबिन कूड़े से भर जा रहा है तो भरा ही रह जा रहा है। जबकि होना यह चाहिए कि इस कूड़े को निकालकर आरआरसी सेंटर में डाल दिया जाए। लेकिन कूड़ा उठाया ही नहीं जा रहा है तो निस्तारण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें